12/9/15

पैसे पेड़ पर उगते हैं Money Grows On Trees

मित्रों अक्सर आपने लोगों को ये कहते हुए सुना होगा की क्या पैसे पेड़ पर उगते हैं (Does money grows on trees)? तो इसका उत्तर है हाँ पैसे पेड़ पर उगते हैं, लेकिन पहले पेड़ उगाना पड़ता है। यह बात वस्तुतः (literally) भी सच है और लाक्षणिक रूप में (figuratively) भी सच है।

क्या आपने कभी पेड़ लगाया है? पेड़ उगाने के लिए पहले हमें जगह चाहिए फिर पेड़ लगाकर उसे खाद पानी देकर वर्षों उसकी देखभाल करनी पड़ती है। तब कहीं वर्षों बाद हमें उसका फल प्राप्त होता है। जब कोई यह कहता है कि क्या पैसे पेड़ पर उगते हैं? तो दरअसल उसने या उसके पूर्वजों ने वर्षों पहले पेड़ नहीं लगाया था।

नीम का पेड़

हमारे गावों में अधिकतर घरों के सामने नीम का पेड़ होता है। यह नीम हमारे बहुत काम आती है। यह नीम हमें छाया देतीं है और वातवरण ठंडा रखती है, यही नीम हमारा वातावरण शुद्ध रखती है और हमें आक्सीजन प्रदान करती है, इसी नीम से हमें दातौन प्राप्त होती हा जो हमारे मौखिक स्वास्थ्य (oral health) के लिए लाभप्रद है, इसी नीम की छाल, निबौलियाँ, फूल और पत्तों से अनेकानेक औषधियां बनायी जाती हैं, इसी नीम का प्रयोग खाद एवं कीटनाशक के रूप में किया जाता है जिससे हमारी फसलों एवं अन्न की देखभाल होती है, इसी नीम से हमें लकड़ी प्राप्त होती है जिसे हमरे गृह निर्माण के लिए प्रयोग किया जाता है।

अब आप खुद ही हिसाब लगा लीजिए की कई वर्षों तक एक साधारण से पेड़ से हमें कितने पैसों का लाभ मिलता है।

मित्रों चीन में एक कहावत है
पेड़ लगाने का सबसे अच्छा समय २० साल पहले था और दूसरा सबसे अच्छा समय अभी है।
The best time to plant a tree was 20 years ago. The second best time is now.

मित्रों यदि आपने या आपके पूर्वजों ने पहले ज्यादा पेड़ नहीं लगाये तो कोई बात नहीं पर पेड़ लगाने का दूसरा सबसे अच्छा समय अभी है। तो दोस्तों पेड़ लगाइए और उनकी देखभाल कीजिए।

यदि आपने पेड़ लगाए हैं और उनके बारे में बताना चाहते हैं तो हमें कमेंट के द्वारा जरूर बताएं।

यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट के द्वारा बताएं।
अगर आप हमारी नयी पोस्ट की जानकारी अपने ईमेल पर मुफ्त प्राप्त करना चाहते हैं तो सब्सक्राइब करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें