2/9/15

सफल भारत

भारत को सफल बनाएं

सफल भारत

मित्रों भरत को अग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुए 68 साल पूरे हो चुके हैं, यानिकी हम अपना 69वां स्वतंत्रता दिवस मना चुके हैं। और आज इस वेबसाइट SafalBharat.com (सफलभारत.कॉम) का शुभारंभ हो रहा है।

कोई भी काम शुरु करने के पीछे कोई उद्देश्य होता है। और इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हम प्रयास करते हैं ताकि हमें अपने उद्देश्य में सफलता मिल सके। इसी प्रकार SafalBharat.com (सफलभारत.कॉम) की शुरुआत भी एक उद्देश्य की सफलता के लिए किये जाने वाले प्रयासों का एक हिस्सा है। तो फिर हमारा उद्देश्य क्या है?

मित्रों हमारा उद्देश्य है हमारे देश भारत को सफल बनाना। आप सोच रहे होंगे देश को सफल बनाने के लिए किसी वेबसाइट की क्या आवश्यकता है? तो मित्रों पहले हमे समझना होगा कि एक देश क्या होता है? और यह किन चीजों से मिलकर बना होता है, फिर हमें समझना होगा कि सफलता क्या है और किसी देश को हम सफल कब मानते हैं?

पहले हम देश के बारे मे विचार करते हैं, क्या एक भूभाग देश है? क्या वहाँ के लोग एक देश हैं? क्या सरकार एक देश है? दरअसल देश एक परिकल्पना (Concept) है। देश की परिकल्पना में एक छोटा या बड़ा भूभाग, उस भूभाग से जुड़े हुए लोग एवं उनके लिए नियम कानून बनाने एवं उसे चलाने वाली एक शासन व्यवस्था होती है।

अब बात करते हैं एक सफल देश की। एक सफल देश वो होता है जिसकी सीमाएं सुरक्षित होती हैं, जिसके लोग सुरक्षित होते हैं और अपने जीवन यापन में सफल होते हैं तथा स्वयं उस देश के नागरिक होने पर गर्व करते हैं। एक सफल देश का शासनतंत्र सीमाओं को सुरक्षित बनाने एवं नागरिकों को सफल बनाने के उद्देश्य से अपने कार्य में सफलता प्राप्त करता है। इन तीन चीजों के द्वारा आप भारत की सफलता का आकलन कर सकते हैं।

एक बात और मित्रों सफलता कोई स्थाई चीज नहीं होती, जो आज सफल है कल असफल हो सकता है और जो आज असफल है वो कल सफल हो सकता है। सफल होने और बने रहने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना पड़ता है।

SafalBharat.com (सफलभारत.कॉम) का उद्देश्य इस देश के अधिक से अधिक नागरिकों को सफल बनाना है। जी हाँ मित्रों SafalBharat.com का प्रयास है कि आप सफल हों। क्योंकि जब आप सफल होंगे, जब आप सुरक्षित महसूस करेंगे, जब आप अपना जीवन यापन सफलता पूर्वक कर सकेंगे, जब आप अपने देश पर गर्व करेंगे तब सफल भारत का निर्माण होगा।

अब प्रश्न यह उठता है कि SafalBharat.com इसमें आपकी सहायता कैसे कर सकता है? इसका उत्तर है कि सफलभारत.कॉम आपको वो जानकारियाँ उपलब्ध करा सकता है जिससे आप अधिक सुरक्षित हो सकें, जिससे आपके जीवन यापन में सहायता प्राप्त हो और जिससे आप भारतीय होने पर गर्व कर सकें। अर्थात आपकी सफलता में ही देश की सफलता है और देश की सफलता मैं SafalBharat.com की।

तो अगर आप चाहते हैं कि भारत को एक सफल देश माना जाय तो आप सफल हो जाइए। और जब आप सफल हो जायेंगे और आपही की तरह हजारों लाखों लोग सफल हो जायेंगे तो भारत देश सफल हो जायेगा।

क्या आप सफल होना चाहते हैं? क्या आप भारत को सफल बनाना चाहते हैं? यदि हाँ तो अभी सब्सक्राइब (subscribe) कीजिए और सफलभारत.कॉम के नए पोस्ट की जानकारी अपने ईमेल पर प्राप्त कीजिए।

इस पोस्ट के बारे में आपकी क्या राय है? अपने कमेंट के द्वारा बताइए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें